नई दिल्ली, 4 अक्टूबर। रामायण धारावाहिक में सीता का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुई दीपिका चिखलिया आज भी टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी बनी हुई है। हाल ही में, उन्होंने अपने फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने शो के सेट पर नजर आ रही हैं।
दीपिका ने इस वीडियो में पिंक और क्रीम रंग की साड़ी पहनी हुई है और सादगी से अपने शूटिंग सेट का दौरा करवा रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इंतजार करें…आपके दरवाजे भी जल्द खुलेंगे।" वीडियो में दीपिका के चेहरे पर वही शांति और सादगी दिखाई दे रही है, जो रामायण के समय में थी। उनके फैंस कमेंट सेक्शन में जय मां सीता के जयकारे लगा रहे हैं।
वर्तमान में, दीपिका 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' नामक शो में एक दबंग ठकुराइन का किरदार निभा रही हैं। इस शो में वह राजस्थानी परिधान और भारी आभूषण पहनकर नजर आती हैं, जो उनके लुक को रॉयल बनाता है। यह शो 2024 में शुरू हुआ था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
इससे पहले, दीपिका को 'धरतीपुत्र नंदिनी' में देखा गया था, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था। यह शो 21 अगस्त 2023 को शुरू हुआ और 18 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुआ।
दीपिका ने 15 साल की उम्र से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और राजनीति में भी उनका एक लंबा सफर रहा है। उन्होंने बीजेपी की टिकट पर वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, बच्चों की परवरिश के कारण उन्होंने राजनीति को छोड़ दिया। फिर भी, चुनावी मौसम में वह हिंदुत्व और बीजेपी का समर्थन करती नजर आती हैं।
हाल ही में, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से जीतने वाले अरुण गोविल को बधाई दी थी। दीपिका ने राजनीति में वापसी की इच्छा भी जताई है और अच्छे राजनीतिक अवसरों का इंतजार कर रही हैं।
You may also like
पार्लर में कबाड़ बेचने वाली बच्ची का दिल छू लेने वाला ट्रांसफॉर्मेशन
IND vs PAK Live Streaming: महिला विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां फ्री में देख पाएंगे मैच
याददाश्त हो रही कमजोर, ये चीजें दिमाग को बना सकती हैं तेज और ताकतवर
आम्रपाली दुबे की मजेदार हरकत: निरहुआ की थाली से चुराई लिट्टी!
जर्जिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों की राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश नाकाम, कोबाखिद्जे सरकार कराएगी जांच